ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

भगवानपुर के रतनपुरा गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया गया.

भगवानपुर.

भगवानपुर के रतनपुरा गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया गया. इधर महिला की मौत की सूचना गांव फैलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान भगवानपुर के रतनपुरा गांव निवासी शुभम राज की पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गयी.

मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप : मृतका के घर पर मौत की सूचना मिलते ही मृतका का भाई और घर के अन्य सदस्य मृतका के ससुराल पहुंचे. ससुराल में अपनी बहन का शव पड़ा देख पर मृतका के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. मृतका के भाई ने बताया कि एक साल पहले अपनी बहन की शादी भगवानपुर के रतनपुरा गांव निवासी शुभम राज के साथ की थी. शादी के कुछ महीने के बाद से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई का बगल के ही किसी महिला से अवैध संबंध था. जिसके कारण उसकी बहन को हत्या कर दी गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद पति और घर के अन्य सदस्य फरार हो गए है. घटना की सूचना पाकर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी.छानबीन के दौरान एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल के कुछ सैंपल एकत्रित कर अपने साथ लेकर चली गयी. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनरों को सौंप दिया गया.

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली है: इस संबंध में सदर-2 एसडपीओ ने बताया कि भगवानपुर के रतनपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका की भाई ने आरोप है कि उसके बहनोई का बगल के ही किसी महिला से अवैध संबंध था. जिसके कारण उसकी बहन की हत्या कर दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >