हरिहरपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती, कीट प्रबंधन और उद्यमिता के गुर सिखाए

हरिहरपुर कृषि विज्ञान केंद्र में मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने मखाना की उन्नत खेती, कीट प्रबंधन और उद्यमिता की बारीकियां बताईं.

Hajipur News : हाजीपुर में हरिहरपुर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हरिहरपुर में शनिवार को मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें करीब 50 किसानों ने भाग लेकर मखाना की वैज्ञानिक खेती, कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.

वैज्ञानिक कीट प्रबंधन अपनाने पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसी गोरौल के डॉ. एस.के. ठाकुर ने मखाना की खेती में समेकित कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने किसानों से पर्यावरण-अनुकूल और वैज्ञानिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की अपील की.

मखाना से बढ़ेगी आय और रोजगार

केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मखाना में उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्पादन को प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

प्रसंस्करण और पैकेजिंग की दी जानकारी

कृषि अभियंत्रण विशेषज्ञ कुमारी नम्रता ने मखाना की सफाई, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

उन्नत उत्पादन तकनीक पर हुआ प्रशिक्षण

डॉ. जोनाह डाखो ने किसानों को मखाना की उन्नत उत्पादन तकनीक, फसल प्रबंधन और अधिक उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में डॉ. कविता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किसानों से प्रशिक्षण में मिली तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया.

मखाना प्रदर्शन प्लॉट का कराया गया भ्रमण

प्रशिक्षण के बाद किसानों को मखाना प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण कराया गया. इस दौरान उन्होंने फसल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और वैज्ञानिकों से उत्पादन एवं प्रबंधन से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए. किसानों ने मखाना को पारंपरिक फसल के साथ-साथ लाभकारी कृषि-उद्यम के रूप में विकसित करने में विशेष रुचि दिखाई. कार्यक्रम में इशिता सिंह, रमाकांत, सोनू, मोहित, दीपक, आरती सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >