वैशाली में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

जंदाहा पुलिस ने चकवाजो मलाही गांव से 95 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hajipur News : वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 95 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शराब, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के चकवाजो मलाही गांव स्थित ग्रामीण सड़क पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 95 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमालपुर निवासी भोला पासवान के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, लेकिन पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर इमली चौक से चकवाजो मलाही गांव की ओर बिक्री के लिए जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे घेरकर पकड़ लिया गया.

बाइक की सीट से बरामद हुई 95 बोतल अंग्रेजी शराब

तलाशी के दौरान बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक के बोरे से चार कार्टन में कुल 95 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किया. बरामद शराब और बाइक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई.

पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम आया सामने

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब राजू कुमार की है. हालांकि उसने राजू कुमार के पिता और पते की जानकारी नहीं होने की बात कही. आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्र किशोर मंडल के बयान पर विवेक कुमार, राजू कुमार तथा स्प्लेंडर बाइक के मालिक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : हाजीपुर : जंगली जानवरों से हुआ नुकसान? घबराएं नहीं, सरकार देगी 10 लाख रुपये तक का मुआवजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >