देसरी बाढ़ राहत शिविर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री: सामुदायिक किचन के भोजन की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देसरी के खड़गपुर में बाढ़ राहत शिविर और सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Hajipur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खड़गपुर स्थित राहत शिविर का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक किचन शेड का मुआयना करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर में मौजूद बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और अपेक्षाएं सुनीं. साथ ही राहत केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं के स्टॉक की भी समीक्षा की.

भोजन की गुणवत्ता परखी

स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक रसोई में रखी खाद्य सामग्री के साथ-साथ तैयार दाल, चावल और सब्जी की गुणवत्ता को खुद देखा. उन्होंने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जीवनरक्षक दवाओं के पर्याप्त भंडारण और नियमित उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत शिविर में रह रहे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर हर जरूरी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए.

देसरी के खड़गपुर में समुदाय किचन शेड का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार | Prabhat Khabar Network

मुफ्त दवा वितरण और अस्थाई शिविर के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर स्थल पर ही नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर नि शुल्क दवाएं वितरित की जाएं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, स्थानीय विधायक महेंद्र राम, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह और महनार एसडीओ अंकित कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

देसरी के खड़गपुर में समुदाय किचन शेड का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार | Prabhat Khabar Network

दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत

देसरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खड़गपुर जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया.

इस दौरान जदयू के जिला उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, डॉ. रमेश सिंह, लगनदेव राय, चंदन राम, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अवधेश सिंह और लोजपा नेता रविंद्र राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: हाजीपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: PMCH रेफरल नियमों में बड़ा बदलाव, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >