हाजीपुर में महिला से चेन छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में चेन छीनने की घटना में लोगों ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा. स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया.

Hajipur News: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बीएसएनएल गोलंबर के निकट महिला से चेन छिनतई करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये और सदर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपित से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहा था युवक

पकड़े गये युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के रहने वाले विद्यानंद राय की पत्नी मनीता देवी किसी काम से हाजीपुर आयी थीं. हाजीपुर से समस्तीपुर स्थित अपने घर लौटने के दौरान बीएसएनएल गोलंबर के निकट युवक ने उनका पीछा किया और उनके गले से चेन छीन लिया.

लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ा

चेन छिनतई की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया.

महिला के अनुसार, लोगों की मदद से युवक के पकड़े जाने के बाद उनकी चेन वापस मिल गयी. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: हाजीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर डॉ. केकी कृष्ण सम्मानित, पंचशील सामाजिक संस्था ने किया अभिनंदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >