Hajipur PM Vishwakarma Yojana : वैशाली जिले के पारंपरिक कारीगरों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 7 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में मेगा आउटरीच कैंप आयोजित किए जाएंगे.
Hajipur PM Vishwakarma Yojana : लंबित ऋण आवेदनों का होगा निपटारा
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रेणु सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बैंकों द्वारा लंबित ऋण आवेदनों का निपटारा किया जाएगा. पहले किसी कारण से अस्वीकृत हुए आवेदनों की दोबारा समीक्षा होगी और जिन आवेदकों से संपर्क नहीं हो पाया था, उन्हें भी योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
Hajipur News: किन लोगों को मिलेगा फायदा?
यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए है. इनमें मुख्य रूप से बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, मोची तथा अन्य पारंपरिक कारीगर शामिल हैं. योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बैंक ऋण, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ने का अवसर दिया जाता है.
Vaishali News: क्या करें लाभार्थी?
जिले के सभी पात्र कारीगरों से अपील की गई है कि वे अपने प्रखंड में निर्धारित तिथि पर आयोजित कैंप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कराएं और लंबित प्रक्रिया पूरी करें. यदि आपने पहले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक ऋण स्वीकृत नहीं हुआ है या आवेदन किसी कारणवश लंबित/अस्वीकृत हो गया था, तो यह कैंप आपके लिए सुनहरा अवसर है. निर्धारित तिथि पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ अवश्य उठाएं.
मेगा आउटरीच कैंप का कार्यक्रम
- 7 जुलाई: पातेपुर (ई-किसान भवन, ब्लॉक कैंपस)
- 8 जुलाई: गोरौल, भगवानपुर एवं पटेढ़ी बेलसर (प्रखंड सह अंचल भवन)
- 13 जुलाई: लालगंज एवं वैशाली (रजना पंचायत भवन)
- 14 जुलाई: राजापाकर (भटौली पंचायत भवन)
- 15 जुलाई: महुआ एवं चेहराकलां (फतेहपुर पकरौली पंचायत भवन)
- 16 जुलाई: बिदुपुर एवं सहदेई बुजुर्ग (ब्लॉक कैंपस)
- 17 जुलाई: राघोपुर (ब्लॉक कैंपस मीटिंग हॉल)
- 18 जुलाई: महनार एवं देसरी (ब्लॉक कैंपस मीटिंग हॉल)
- 20 जुलाई: जंदाहा (ब्लॉक कैंपस मीटिंग हॉल)
- 21 जुलाई: हाजीपुर (ब्लॉक कैंपस मीटिंग हॉल)
Also Read : वैशाली में 5.12 लाख बच्चों का ई-शिक्षाकोष में नामांकन, 4.63 लाख विद्यार्थियों की बनी APAAR ID
