हाजीपुर न्यूज:सर्वाइकल कैंसर से जंग जारी, HPV टीकाकरण में वैशाली जिला पूरे बिहार में अव्वल

वैशाली जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य भर में चल रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में वैशाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

हाजीपुर.

वैशाली जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य भर में चल रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में वैशाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिले की 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है.

50 फीसदी लक्ष्य पूरा, अब 31 मई तक 100 फीसदी की तैयारी

जिले में 14 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की कुल 40 हजार 281 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इनमें से 15 हजार से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कार्य पूरा हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग ने 30 अप्रैल तक 50 प्रतिशत (लगभग 21 हजार 175) का लक्ष्य रखा था, जिसे जिले ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है. अब जिला प्रशासन ने 31 मई तक इस आंकड़े को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का नया और कड़ा लक्ष्य तय किया है.

इन प्रखंडों ने किया शानदार प्रदर्शन

डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्कूलों के आपसी सहयोग से यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है. प्रखंड स्तर पर बात करें तो चेहराकला, वैशाली, सदर और गोरौल प्रखंडों ने बेहतरीन काम करते हुए 75 प्रतिशत से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया है. वहीं, पातेपुर, जन्दाहा, महुआ और लालगंज प्रखंडों में टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

डीएम की अपील- ”सुरक्षित और मुफ्त है टीका”

इस उपलब्धि पर डीएम वर्षा सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों और पदाधिकारियों के काम की जमकर सराहना की है. इसके साथ ही, उन्होंने जिले के अभिभावकों से एक खास अपील भी की है. डीएम ने स्पष्ट किया कि एचपीवी का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और निःशुल्क है. यह सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में बेहद कारगर है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जनभागीदारी के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता, इसलिए लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >