महनार नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

Hajipur News : सशक्त स्थायी समिति गठन को लेकर बढ़ सकती हैं राजनीतिक गतिविधियां

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. वैशाली जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बाद वार्ड पार्षदों के बीच लगातार बैठकों, संपर्क अभियान और रणनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. समाहरणालय वैशाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए 29 मई 2026 को अनुमंडल सभागार, महनार में दोपहर 2 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा.

समिति चुनाव को लेकर पार्षदों की गोलबंदी शुरू

नगर परिषद की राजनीति में इस चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मतदान को प्रभावित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है. अलग-अलग गुट अपने समर्थक वार्ड पार्षदों को एकजुट रखने और अन्य पार्षदों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुटे हुए हैं. सूत्रों की मानें तो कई स्तरों पर लगातार रणनीति बनाई जा रही है. कुछ वार्ड पार्षदों एवं उनके परिजनों पर दबाव बनाए जाने की चर्चा भी अंदरखाने तेज है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

15-16 पार्षदों के समर्थन से मजबूत दिख रहे उम्मीदवार

नगर परिषद की राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि वर्तमान समीकरण में तीन वार्ड पार्षदों की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 15 से 16 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है. हालांकि मतदान से पहले लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों के कारण अंतिम स्थिति को लेकर अब भी संशय बना हुआ है. अंदरखाने क्रॉस वोटिंग और अंतिम समय में समर्थन बदलने की चर्चाएं भी जारी हैं.

चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर

निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए उप विकास आयुक्त, वैशाली को अधिकृत पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सभी संबंधित वार्ड पार्षदों को निर्धारित समय से पहले मतदान स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि यह निर्वाचन बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 एवं नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में कराया जा रहा है. सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर महनार नगर परिषद की राजनीति फिलहाल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है. आने वाले दिनों में नए समीकरण बनने और राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read : लीची तोड़ने के विवाद में दो किशोरों का अपहरण, बेरहमी से पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >