Hajipur News: सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, डीएम वर्षा सिंह

Hajipur News: जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

Hajipur News: (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ शिविर का आयोजन “जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” विशेष अभियान के तहत किया गया. शिविर का उद्घाटन वर्षा सिंह और निरज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में मौजूद सभी पदाधिकारियों का स्वागत देवनाथ गोंड ने किया.

लाभुकों को बांटे गए जॉब कार्ड और राशन कार्ड

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अनुसूचित जाति परिवारों को जॉब कार्ड, बच्चों को पाठ्य सामग्री तथा राशन कार्ड वितरित किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.

105 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. वहीं 43 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए, जिनमें 20 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. साथ ही आयुष्मान कार्ड, बिजली, जन्म प्रमाण पत्र तथा नली-गली से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया.

दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

अनुमंडलाधिकारी निरज सिन्हा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए. विभिन्न विभागों के समन्वय से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, राशन, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है. ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई. शिविर के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.

बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

अभियान का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र लाभुक सुविधाओं से वंचित न रह जाए. शिविर में बीडीओ प्रवीण कुमार, विकास कुमार, सबिता कुमारी, राजकुमार, डॉ. पिंटु पाण्डेय, लालबाबू राम समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >