Hajipur News: मारपीट में मासूम का फूटा सिर, अस्पताल में भर्ती

Hajipur News: मारपीट में मासूम का फूटा सिर, अस्पताल में भर्ती पढिए पूरी खबर नीचे

Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली धनराज में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में बदमाशों ने एक मासूम बच्चे का सिर फोड़ दिया.इस घटना में घायल मां बेटे के साथ अन्य लोगों को इलाज के लिय अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पूर्व की घटना को लेकर विवाद


जानकारी के अनुसार कन्हौली धनराज गांव में पूर्व के एक मामले के विवाद को लेकर रविवार को गोपाल कुमार सिंह के दो वर्षीय मासूम पुत्र अंकुश राज और पत्नी शालू कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया.

थाने में लिखित आवेदन

इस घटना में दो वर्षीय मासूम अंकुश का सिर फट गया.जिसे इलाज के लिय अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.इस संबंध में पीड़िता महिला शालू कुमारी ने घायल बच्चे के साथ थाना पहुंचकर एक लिखित आवेदन दी है.जिसमें पड़ोस के ही ही तीन लोगों को नामजद की है.मामला जमीनी विवाद का बताया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >