हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली जिला अंतर्गत बेलसर थाना क्षेत्र के सिंहमा कंठ गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर एक सरकारी शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ज्योति कुमारी प्रिया ने इस संबंध में बेलसर थाना में आवेदन देकर अपने भैंसुर अरुण मिश्रा, जेठानी किरण देवी, उनकी पुत्री छोटी तथा आशु कुमारी पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. दिए गए आवेदन में शिक्षिका ने बताया कि गुरुवार सुबह आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान अरुण मिश्रा, किरण देवी, छोटी और आशु कुमारी उसके पति के साथ मारपीट करने लगे.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पकड़ा
पति को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस के एएसआई शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस एवं बंधपत्र की प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाना से ही जमानत दे दी गई.
Also Read : पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा दोषी करार, 23 जून को सजा का फैसला
