वैशाली प्रखंड (हाजीपुर) से दीपक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटल, प्रतिष्ठानों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में बिहार सरकार के बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान लोगों को आग लगने की आपात स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.अग्निशमन विभाग के बिजेंद्र कुमार, पूजा कुमारी,शैलेन्द्र कुमार, गुड्डू कुमार, अक्षय कुमार, सत्या कुमारी ने उपस्थित लोगों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ से काम लेना चाहिए तथा अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए. उन्होंने गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों एवं ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी.
फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन, लोगों को किया गया जागरूक
इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर लोगों को उसके सही उपयोग की जानकारी दी. साथ ही आग लगने पर सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना से बचाव के विभिन्न तरीकों से भी अवगत कराया गया.अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है.इसलिए सभी लोगों को अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए.अभियान के तहत अग्निशामक कर्मियों ने सभी होटल संचालकों को होटलों मे जल्द से अग्निशामक यंत्र लगाकर एक सप्ताह के अंदर सूचित करने का निर्देश भी दिया.
Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना
