हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आगामी 9 जून को प्रखंड मुख्यालयों तथा 17 जून को जिला मुख्यालयों पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसकी तैयारी को लेकर हाजीपुर स्थित साईं निवास में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजद के संगठन प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य मो. कारी शोहेब ने की.
जनहित के मुद्दों पर राजद का संघर्ष जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम जनता परेशान है. बैठक में धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये महुआ के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा की संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि जनता के हितों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राजद का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. बैठक में जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे.
Also Read : CET-B.Ed.-2026 परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी
