Hajipur News: जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में उमड़ी भीड़

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग के गोंड टोला में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Hajipur News: (गोपाल कुमार) सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पोहियार बुजुर्ग पंचायत स्थित गोंड टोला में जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना था.

डीएम ने किया शिविर का निरीक्षण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्षा सिंह शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए.

विभिन्न विभागों ने लगाए सेवा शिविर

शिविर में मनरेगा, कृषि, आवास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे. यहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न लाभ भी प्रदान किए गए.

स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों की जांच

कार्यक्रम के दौरान लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 105 से अधिक लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया. डीएम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.

43 आवेदन मिले, 20 का मौके पर निष्पादन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसुनवाई में कुल 43 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 20 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया. आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विद्युत कनेक्शन एवं नली-गली निर्माण से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया.

जिले के विभिन्न पंचायतों में चल रहा अभियान

डीएम ने बताया कि 18 से 25 मई तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रमों में कुल 129 जनजातीय परिवारों की सहभागिता रही. इस दौरान लगभग 385 लोगों ने शिविरों में भाग लिया तथा कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 56 आवेदनों का निष्पादन शिविर के दौरान ही कर दिया गया. शेष लंबित 39 मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, निरज सिन्हा, बीडीओ सहदेई बुजुर्ग, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्थानीय चिकित्सक, एएनएम, विकास मित्र सहित जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >