बेलसर थाना हुआ पूरी तरह आत्मनिर्भर, पहली बार दर्ज हुई FIR, वैशाली थाना की 14 किमी दौड़ से मिली राहत

Hajipur News: वैशाली जिले के बेलसर थाना में पहली बार एफआईआर दर्ज होने की सुविधा शुरू हो गई है. कांड संख्या 01/26 के तहत बाइक चोरी का पहला मामला दर्ज किया गया. अब लोगों को 14 किलोमीटर दूर वैशाली थाना नहीं जाना पड़ेगा.

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. करीब दो वर्ष पहले बेलसर ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बावजूद यहां एफआईआर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. अब यह व्यवस्था शुरू होने के साथ ही बेलसर थाना पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है. शनिवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने विधिवत पहली एफआईआर दर्ज कर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया.

2024 में मिला था थाना का दर्जा

बिहार सरकार ने 23 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर बेलसर ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा प्रदान किया था. हालांकि आवश्यक संसाधनों और तकनीकी व्यवस्था के अभाव में यहां आने वाली शिकायतों की एफआईआर वैशाली थाना में दर्ज की जाती थी. इससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली प्रभावित होती थी और आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था.

एफआईआर के लिए करनी पड़ती थी 14 किलोमीटर की प्रक्रिया

अब तक बेलसर थाना में शिकायत मिलने के बाद दस्तावेज चौकीदार के माध्यम से करीब 14 किलोमीटर दूर वैशाली थाना भेजे जाते थे. वहां एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी प्रति फिर बेलसर थाना पहुंचती थी. इसके बाद न्यायालय और संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रतियां भेजी जाती थीं. इस पूरी प्रक्रिया में कई घंटे लग जाते थे, जिससे कार्रवाई में देरी होती थी.

अब बेलसर थाना में ही दर्ज होगी एफआईआर

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब बेलसर थाना में ही सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी. इससे पुलिस कार्रवाई में तेजी आएगी, मामलों की जांच समय पर शुरू होगी और पीड़ितों को जल्द न्याय मिलने की प्रक्रिया आसान होगी. साथ ही लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ भी बचेगी.

बाइक चोरी का पहला मामला दर्ज

नई व्यवस्था के तहत बेलसर थाना में कांड संख्या 01/26 के रूप में बाइक चोरी का पहला मामला दर्ज किया गया. इसके साथ ही बेलसर थाना ने स्वतंत्र रूप से आपराधिक मामलों का पंजीकरण शुरू कर दिया है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि बेलसर थाना में एफआईआर दर्ज होने से पुलिस कार्यों में गति आएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी होगी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर.पी. यादव, मनीष कुमार, अनुराधा कुमारी, स्वरूप नारायण, रामनारायण यादव, अभिषेक कुमार, थाना मैनेजर ट्विंकल कुमारी सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण में विशेष वाहन जांच अभियान, 41 वाहनों की जांच, 52,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >