हाजीपुर में 99% जमीन के रिकॉर्ड हुए डिजिटल, अब सिर्फ 160 आवेदन बाकी

Hajipur News: वैशाली जिले में राजस्व महाअभियान के तहत भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण का 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. अब केवल 160 आवेदनों की स्कैनिंग शेष है. जिला प्रशासन अभियान की प्रतिदिन निगरानी कर रहा है.

Hajipur News (कैफ अहमद): वैशाली जिले में चल रहे राजस्व महाअभियान के तहत भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और स्कैनिंग कार्य में बड़ी सफलता मिली है. जिला प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 99 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है. फिलहाल केवल लगभग 160 आवेदनों की स्कैनिंग शेष बची है, जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी की जा रही है.

जिला प्रशासन कर रहा रोजाना निगरानी

राजस्व महाअभियान की प्रगति पर जिला प्रशासन प्रतिदिन नजर बनाए हुए है. सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

Ai से ली गई तस्वीर

ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज हो रहे आवेदन

भूमि अभिलेखों की स्कैनिंग पूरी होने के बाद सभी आवेदनों को ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किया जा रहा है. इसके बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

Ai से ली गई तस्वीर

जमाबंदी सुधार सहित कई मामलों का हुआ निपटारा

राजस्व महाअभियान के तहत जमाबंदी सुधार, परिमार्जन प्लस, भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण और लेफ्ट आउट जमाबंदी से जुड़े बड़ी संख्या में मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है. शेष आवेदनों पर भी तेजी से कार्रवाई जारी है.

Ai से ली गई तस्वीर

लोगों को मिलेगी पारदर्शी और समयबद्ध सेवा

जिला प्रशासन का कहना है कि राजस्व महाअभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि अभिलेखों को पूरी तरह डिजिटल और अद्यतन बनाना है. इससे जमीन से जुड़ी सेवाएं अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी. साथ ही आम नागरिकों को अपने भूमि अभिलेखों से संबंधित कार्यों के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >