गंगा नदी में डूबने से बच्ची की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

Hajipur News: हाजीपुर में बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी.

Hajipur News: हाजीपुर में बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतका 10 वर्षीया अंजली कुमारी बिदुपुर थाने के दाउदनगर गांव वार्ड नंबर तीन के रहने वाले अजीत भगत की पुत्री थी. बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें : जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में फिर से हुआ हादसा, मंदिर की सीढ़ियों पर गिरकर महिला की मौत

नहाने के दौरान डूबी बच्ची

जानकारी के अनुसार सोमवार को दाउनगर घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अंजली डूब गयी. इसकी जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. मौके पर जुटे लोग नदी में डूबी बच्ची की तलाश में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया. परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिदुपुर ले गये. वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें : बिहार में बिजली के स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगी समस्या का समाधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >