वैशाली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने मारी गोली

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक अपराधी को गोली लगने की खबर है. पुलिस ने घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया है और बाकी बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Bihar Encounter News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में सोमवार सुबह आर्मी जवान और उसके पिता की हत्या के आरोपित के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित जगदीश राय गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भूमि विवाद में आरोपी ने जवान व उनके पिता को मारी थी गोली

जानकारी के अनुसार, रविवार को भूमि विवाद में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड में जगदीश राय को मुख्य आरोपित बनाया गया था.

सोमवार सुबह पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान रजासन गांव में पुलिस और आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपित घायल हो गया.


घटना की जानकारी देते एसपी.

पुलिस वाहन पर दो गोली के निशान मिले

घटना के बाद घायल आरोपित को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, बिदुपुर थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे पर भी दो गोलियों के निशान मिले हैं, जिससे मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग होने की पुष्टि होती है.

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी.

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त

पुलिस वाहन पर दो गोली के निशान

फोटो-कैफ अहमद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >