हाजीपुर के जमुनी लाल महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ, नई शिक्षा नीति की दी जानकारी

हाजीपुर के जमुनी लाल महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों को महाविद्यालय की परंपराओं, नई शिक्षा नीति (एनईपी) और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई. प्राचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

हाजीपुर : स्थानीय जमुनी लाल महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र के सामाजिक विज्ञान संकाय के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), सेमेस्टर प्रणाली, परीक्षा व्यवस्था, आंतरिक मूल्यांकन, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधनों, अनुशासन, एंटी-रैगिंग नियमों तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी देना था.

प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

पाठ्यक्रम, परीक्षा और करियर की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अकादमिक क्रेडिट, सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसर, शोध, कौशल विकास तथा छात्र कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. इससे छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए.

पुस्तकालय, एनसीसी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पुस्तकालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी तथा अन्य संस्थागत कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार ने किया. इस अवसर पर प्रो. प्रीति कुमारी, डॉ. स्मृति सौरभ, डॉ. श्वेता, डॉ. अरिहंत नाचीकेता, डॉ. कुमारी कंचन, डॉ. विभा, डॉ. सुमत, डॉ. प्रीति चंद्रा, डॉ. श्याम किशोर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. निधि रस्तोगी, डॉ. लवन्या नुपुर, डॉ. निहारिका भारती, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. इरतिजा हुसैन, राजीव, शंभु, विश्वजीत और रामकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul Ray

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >