इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग, सतत निगरानी एवं डीवीआर की रिकार्डिंग नियमित रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया

हाजीपुर. शहर के हरिवंशपुर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का गुरुवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया. डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा ये निरीक्षण किया गया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान डीएम ने वहां तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग, सतत निगरानी एवं डीवीआर की रिकार्डिंग नियमित रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का समय -समय पर निरीक्षण का निर्देश है. इसी क्रम में डीएम और एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस पहुंच कर वहां निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >