शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 54 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की. सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जा रहा है. जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर कुल मिलाकर 282 आवेदनों निस्तारण किया गया. आयोजित जनता दरबार में प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस, आर्म्स, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे. जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने दो श्रवण बाधित लोगो को बिदुपुर निवासी चंदा कुमारी और योगेन्द्र राय को सुनने में कठिनाई को देखते हुए तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया. डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है. इन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्राप्त परिवादों पर सात दिनों के अंदर कार्रवाई कर प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगा. ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. जनता दरबार कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, डीइओ सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.