मॉनसून एवं गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

गंगा और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।

Hajipur News : लगातार हो रही वर्षा तथा नेपाल एवं जलग्रहण क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है. इस सन्दर्भ में जिला पप्रसाशन ने जिले के सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है. हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों, बाढ़ नियंत्रण विभाग, जल निकासी प्रमंडल, नगर निकायों, आपदा प्रबंधन शाखा तथा एसडीआरएफ की टीमों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. तटबंधों की सतत निगरानी, दियारा एवं निचले क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता करने का आदेश दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है. जिला प्रशासन सभी गेज स्टेशनों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को चौबीसों घंटे सक्रिय रखा गया है. आम नागरिक किसी भी प्रकार की आपदा अथवा सहायता के लिए दूरभाष संख्या 06224-260233 एवं 06224-260234 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं. जिला प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें, राहत एवं बचाव संबंधी सभी संसाधन तैयार रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपदा संबंधी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को तुरंत दे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >