hajipur news. राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एफएएलएन किट का वितरण

शिक्षिका अंजलि पांडे ने बताया कि वर्ग 9 से 10 तक के लिए 487 और वर्ग 11 एवं 12 के लिए 320 एफएलएन किट विभाग ने उपलब्ध कराया है

हाजीपुर. सदर प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई में कक्षा 9, 10, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा ने एफएलएन कीट का वितरण किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं. उनकी पढ़ाई में संसाधन बाधक नहीं हो सकता है. विद्यालय शिक्षिका अंजलि पांडे ने बताया कि वर्ग 9 से 10 तक के लिए 487 और वर्ग 11 एवं 12 के लिए 320 एफएलएन किट विभाग ने उपलब्ध कराया है, जिसमें गुरुवार को 230 बच्चे के बीच एफएलएन कीट वितरित किया गया हैं. शेष बच्चों के बीच भी किट शीघ्र ही वितरित कर दी जायेगी. किट में एक स्कूल बैग, पेंसिल, इरेजर, कापी, पेंसिल बाक्स, पानी बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध है. विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा एवं अंजली पांडे, सुनील कुमार, कासिम खान, आदित्य राज एवं अंशु कुमारी समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gopal kumar roy

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >