पातालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
हाजीपुर शहर के नगर महादेव बाबा पातालेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाया. इसके साथ बेलपत्र, फूल, फल, भांग और धतूरा समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
भगवान नंदी की पूजा करते श्रद्धालु
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
तीसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों की ओर पहुंचने लगे. श्रद्धालु पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे. कई भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की.
नाग देवता की पूजा करते श्रद्धालु
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. सावन की सोमवारी को भगवान शिव को जल अर्पित करने की परंपरा है. इसी वजह से सावन के सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है.
कौनहारा घाट स्थित विशाल नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
हाजीपुर के कौनहारा घाट स्थित विशालनाथ मंदिर और गांधी चौक स्थित नागेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. भक्त कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन करते रहे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.
हर-हर महादेव और बोल बम से गूंजा माहौल
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
शिवालयों में पूजा-अर्चना के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे. घंटियों की आवाज और भगवान शिव के जयघोष से मंदिर परिसर समेत आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा.
गांधी चौक स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
हाजीपुर के कौनहारा घाट स्थित विशालनाथ मंदिर और गांधी चौक स्थित नागेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. भक्त कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन करते रहे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.
जल, दूध और बेलपत्र से किया अभिषेक
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करते हैं. इसके साथ बेलपत्र, फूल, अक्षत, चंदन और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की जाती है. कई श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखकर शाम को पूजा के बाद व्रत खोलते हैं.
अनवरपुर चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते
हाजीपुर, तीसरी सोमवारी
अनवरपुर चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर समेत जिले के अन्य शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. भक्तों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान शिव की पूजा की और परिवार के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की.