पैसे लेन देन का वीडियो वायरल होने पर मानव बल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई

महनार पावर सब स्टेशन से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मानव बल काम के बदले पैसे लेते हुए दिखा है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है और आरोपी को हटाने की अनुशंसा की गई है।

प्रतिनिधि हाजीपुर. पावर सब स्टेशन महनार में कार्यरत मानव बल के द्वारा काम के बदले पैसे लेने का वीडियो सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गयी है. इस मामले में पावर सब स्टेशन के उप प्रबंधक ने मानव बल रंजीत कुमार गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे हटाने के लिए अनुशंसा किया है.

इस संबंध में उप महाप्रबंधक विरेंद्र कुमार तरूण ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल हाजीपुर के कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महनार में कार्यरत मानव बल रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा जेई अवधेश कुमार के नाम पर अवैध रूप से पैसे का लेन देने करने का वीडियो सामने आया था. इस मामले में परिवादी गौतम कुमार द्वारा पैसे लेनदेन का वीडियो बनाया गया था.

जांच में मामला सही पाए जाने पर उक्त मानव बल को हटाने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gopal kumar roy

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >