महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव में एक नवविवाहित महिला का शव मायके में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना क्षेत्र के भदवास और वर्तमान में महुआ सिंहराय, ताजपुर रोड निवासी स्व.चंद्रकांत कुमार की 25 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी का शव मायके में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने शव कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिय सदर हॉस्पिटल भेज दिया. डिप्रेशन में रहती थी नेहा : घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने में जल्दीबाजी समझ रहे है. जबकि मृतका की मां आरती कुमारी ने बताया कि उसके दामाद मयंक कुमार का किसी दूसरे लड़की से चक्कर था. जिसका विरोध करने पर मेरी बेटी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था. शनिवार को बेटी को उसके भैंसुर पटना बुलाया था. जहां दामाद और उसका भाई मारना चाहा और पीछा करने लगा तो किसी तरह जान बचाकर बेटी भाग गयी. नेहा डिप्रेशन में रहती थी. सुबह में देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, बाद में देखा गया कि वो फंदे से लटकी हुई है. बीते वर्ष 24 नवंबर को भगवतपुर तरौरा के मयंक कुमार के साथ शादी किया था, जिसमें 20 लाख से ज्यादा रुपये खर्च हुआ था. मायके में हुई नेहा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये है. इसको लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.