सीएम सम्राट अच्छे व्यक्ति, राज्य के विकास के लिए गंभीरता से कर रहे काम : चिराग

केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की.

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के सहदुल्लपुर धबौली पंचायत अंतर्गत खजबत्ता गांव में 26 मार्च को गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग में 32 घर जल कर राख हो गये थे. इस अग्निकांड के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की. मंत्री ने बिहार सरकार की ओर से सभी 32 प्रभावित परिवारों को आठ-आठ हजार रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. पत्रकारों के सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने सीएम सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि वे एक अच्छे व्यक्ति हैं और राज्य के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी स्व रामविलास पासवान के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा करती रहेगी. इस मौके पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं. उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. ग्रामीणों ने शिक्षा, बिजली, पेयजल, शौचालय और आवास योजना से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर डीएम ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजय सिंह, हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा, सीओ राजीव रंजन चौधरी, बीडीओ मनीष भारद्वाज समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे. राहत वितरण कार्यक्रम से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मिली और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से लोगों में भरोसा कायम हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >