हाजीपुर में चिराग पासवान ने कहा- यूपी और पंजाब विधानसभा चुनाव लडेगी लोजपा (आर)

चिराग पासवान ने पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

Chirag Paswan : केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर में आयोजित आजीविका कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी.

A टू Z सभी वर्गों को साथ लेकर लड़ेंगे चुनाव

चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों सहित सभी वर्गों के साथ प्रताड़ना हुई है. इसी को देखते हुए उनकी पार्टी 'A टू Z' यानी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी तबकों की आवाज बनने का प्रयास करेगी.

पंजाब चुनाव का भी करेंगे शंखनाद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी पूरी तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक शंखनाद करेंगे और राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत की जाएगी.

राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति पर पार्टी का जोर

चिराग पासवान के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनकी पार्टी के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत कर पार्टी अपनी राजनीतिक उपस्थिति का दायरा बढ़ाएगी.

Also Read : बरबीघा के बिजली एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >