वैशाली: घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, CCTV ने खोला राज, कुएं से मिला शव

वैशाली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीय मासूम रेयांश कुमार घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि वह पास के कुएं में गिर गया था. बचाव अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया.

Vaishali News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां गांव में सात वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया.

खेलते-खेलते अचानक हो गया था लापता

मृतक की पहचान पोझियां गांव निवासी हिमांशु कुमार के सात वर्षीय पुत्र रेयांश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह रेयांश घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने लालगंज थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज में दिखाई दिया कि मासूम खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित कुएं में गिर गया था. कुएं में अधिक कीचड़ होने के कारण वह उसमें धंस गया, जिससे ऊपर से देखने पर उसका पता नहीं चल सका.

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने गुरुवार देर शाम काफी प्रयास के बाद कुएं से बच्चे का शव बाहर निकाला. इसके बाद लालगंज थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेयांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sushil kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >