hajipur news. अफसरशाही और भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश : उमेश कुशवाहा

जंदाहा प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश 20 सूत्री के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं परिवहन मंत्री शीला मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया

जंदाहा. जंदाहा प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश 20 सूत्री के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं परिवहन मंत्री शीला मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उमेश कुशवाहा ने कहा कि 20 सूत्री कार्यालय खुल जाने से अफसर शाही, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर असहाय दबे कुचले लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कुशवाहा एवं शीला मंडल को बुके तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष ने प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अनूपलाल सिंह एवं उपाध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता सहित सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अनूप लाल सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख रामनाथ रमन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज झा, 20 सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, सदस्य सुबोध कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित सभी सदस्य एवं कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >