परीक्षा का बहाना बनाकर दुल्हन फरार दूल्हा कॉलेज के बाहर करता रहा इंतजार
करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत में एक नवविवाहिता ने परीक्षा का बहाना बनाकर फरार होने का मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत में एक नवविवाहिता ने परीक्षा का बहाना बनाकर फरार होने का मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना के बाद वर पक्ष कुछ भी कहने से बत रहे हैं, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जानकारी के अनुसार भटौली भगवान पंचायत निवासी एक युवक की शादी 30 अप्रैल को वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना गांव की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद एक मई को दुल्हन ससुराल पहुंची. 2 मई को उसने अपने पति से हाजीपुर स्थित वैशाली महिला कॉलेज में परीक्षा देने जाने की बात कही. पति उसे बाइक से हाजीपुर लेकर गया, जहां दुल्हन ने यह कहकर उसे बाहर खड़ा कर दिया कि वह अंदर से कलम लेकर आती है. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. इधर, उसी दिन शाम को वर-वधु स्वागत समारोह (रिसेप्शन) की भव्य तैयारी की गयी थी. दूर-दराज से मेहमान आमंत्रित थे, लेकिन दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मेहमानों को बिना कार्यक्रम के ही लौटना पड़ा और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं. दुल्हन की काफी खोजा गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. कोई इसे रंग-रूप से जोड़ रहा है तो कोई प्रेम प्रसंग का मामला बता रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई, लेकिन युवती ने अपने पति के साथ वापस जाने से साफ इनकार कर दिया. इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग सकते में हैं. कोई कुछ विशेष बोलने से परहेज कर रहा है. वहीं क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.