हाजीपुर में सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल, 42 डिग्री तापमान में पानी की बर्बादी, मरीज परेशान

Bihar News: हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर में पानी फ्रिज से लगातार पानी बहने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. भीषण गर्मी में मरीजों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि व्यवस्था की लापरवाही उजागर हो रही है.

Bihar News:(कैफ अहमद) भीषण गर्मी और 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते तापमान के बीच हाजीपुर सदर अस्पताल में शुद्ध पेयजल की भारी बर्बादी का मामला सामने आया है. अस्पताल परिसर के गेट स्थित निबंधन और दवा काउंटर के पास लगे वाटर एटीएम और ठंडा पानी देने वाले फ्रिज से लगातार पानी रिस रहा है.

रोजाना सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

जानकारी के अनुसार, फ्रिज में नल लगे होने के बावजूद पानी का रिसाव लगातार जारी है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। यह वही स्थान है जहां मरीजों का पंजीकरण, बीपी, शुगर, हाइट और वजन की जांच की जाती है तथा दवा काउंटर भी स्थित है।

मरीजों को पानी के लिए परेशानी

भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं. ऐसे में जहां एक ओर लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पानी की इस तरह की बर्बादी पर सवाल उठ रहे हैं.

फिसलन और गंदगी से बढ़ी मुश्किलें

पानी जमा होने के कारण निबंधन काउंटर के पास फिसलन और गंदगी की स्थिति बन गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जब एक-एक बूंद पानी की अहमियत है, ऐसे में यह लापरवाही गंभीर समस्या है.

Also Read:हाजीपुर में पीएचईडी मंत्री का अनोखा कदम, प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर ट्रेन से की यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >