बिहार के इस शहर में लगता है भूतों का मेला, कार्तिक पूर्णिमा की रात चलता है प्रेत भगाने का खेल

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार की पूरी रात कोनहारा घाट पर तंत्र-मंत्र का खेल हुआ. कार्तिक पूर्णिमा की रात यहां प्रत्येक साल भूतों को भगाने का मेला लगता है.

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार की पूरी रात कोनहारा घाट पर तंत्र-मंत्र का खेल हुआ. कार्तिक पूर्णिमा की रात यहां प्रत्येक साल भूतों को भगाने का मेला लगता है. ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात पूजा करने से भूत-प्रेत दूर होते हैं. इसे लेकर दूर-दराज से हजारों-लाखों लोग पहुंचे थे. घाट पर पूरी रात अलग ही नजारा था.

इस मेले में कहीं ओझा के मंत्र पर कुछ महिलाएं झूमती और सिर पटकती नजर आईं तो कहीं ओझा दोनों हाथों पर कपूर जलाकर साधना करते नजर आया. गुरुवार की देर रात कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हाजीपुर में करीब पांच लाख से अधिक लोग गंडक नदी में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे थे.

ऐसा कहा जाता है कि बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए नदी में स्नान करना जरूरी होता है. वहां उपस्थित तांत्रिक और भगत छड़ी से लोगों की पिटाई करते और उनका भूत से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं.

सदियों से चलती आ रही है भूत मेला की परंपरा

बता दें कि, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है. इस कारण सोनपुर का हरिहर क्षेत्र, कोनहारा, हाजीपुर और अन्य जिलों से हाजीपुर के गंगा नदी घाटों पर भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस दौरान भूत भगाने के नाम पर अंधविश्वास का खेल यहां देखने को मिलता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक भूतों को भगाने का ये मेला परंपरा स्वरूप कई सालों से यहां लगता आ रहा है.

Also Read: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, पटना में 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी संख्या में पुलिस बल थे तैनात

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था का इंतजाम जिला प्रशासन और नगर परिषद हाजीपुर द्वारा किया गया था. कोनहारा घाट पर कंट्रोल रूम बनाए गए थे. जिसमें जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय समेत कई अधिकारी मौजुद थे. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना न हो इसको लेकर ड्रोन से निगरानी की जा रही थी.

एसपी ने क्या कहा?

वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि, पिछले 10 दिनों से कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां चल रही थीं. जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी आदेश दिए गए थे. वहीं 1000 कॉन्स्टेबल और सैकड़ों अधिकारियों को भी तैनात किया गया था. सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा से नजर रखी गई थी. भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >