Hajipur News: शहर में आज यानि सोमवार को प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियां काफी व्यस्त रहने वाला है. जिले के अलग-अलग प्रखंडों और परीक्षा केंद्रों पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.आज कई अहम कार्यक्रम होने वाले हैं. जिनसे छात्र, आम लोग और प्रशासनिक गतिविधियां सीधे तौर पर जुड़ी रहेंगी. अलग-अलग जगहों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी भी अहम मानी जा रही है.
आज के प्रमुख कार्यक्रम:
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण
जिले के विभिन्न प्रखंडों में आज जनगणना कार्य के अंतर्गत मकान सूचीकरण किया जाएगा. इस अभियान के तहत घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी. जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक डेटा तैयार किया जा सके.
मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा
इसके साथ ही जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा भी आयोजित की जा रही है. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.
हाजीपुर में आज का दिन प्रशासनिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. जनगणना कार्य और परीक्षाओं के सफल आयोजन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.
