बिहार में मैट्रिक एग्जाम देने जा रही प्रेग्नेंट महिला को ट्रक ने रौंदा, इससे पहले दो लड़कियों ने किया सुसाइड

Bihar Board Matric Exam: हाजीपुर में मैट्रिक एग्जाम देने जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. उसकी दो साल की बेटी भी है, जो हादसे में घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी.

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं ली जा रही हैं. इस बीच कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में हाजीपुर में दर्दनाक घटना घटी. हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर चकसिकंदर के पास मैट्रिक परीक्षार्थी को ट्रक ने धक्का मार दिया. परीक्षार्थी 6 महीने की गर्भवती थी. महिला अपने पति और 2 साल की बेटी के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना में पति और बेटी जख्मी हो गए.

परीक्षार्थी के पति ने क्या बताया?

घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृत काजल कुमारी महनार थाना इलाके के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी थी. मृतका के पति रवि कुमार ने बताया कि काजल मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी. सेकंड शिफ्ट में उसकी परीक्षा होने वाली थी. रवि अपनी पत्नी और दो साल की बेटी इशिका के साथ बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए हाजीपुर आ रहा था.

तीन साल पहले ही हुई थी शादी

इसी दौरान हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर चकसिकंदर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से काजल बाइक से गिर गई और ट्रक से कुचलने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बच्ची को थोड़ी सी चोट लगी. घटना के बाद जब तक आस-पास के लोग जुटते ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो चुका था. तीन साल पहले ही काजल की शादी हुई थी.

दो छात्राओं ने किया था सुसाइड

मौट्रिक की परीक्षा के बीच हादसों से जुड़ी कई खबरें आ रही हैं. इससे पहले मसौढ़ी में छात्रा ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था. दरअसल, परीक्षा सेंटर पर देरी से पहुंचने के कारण वह एग्जाम नहीं दे पाई थी, इससे हताश होकर छात्रा ने अपनी जान दे दी. इसके साथ ही आरा जिले में इंटर की सीबीएसई की छात्रा ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था.

Also Read: बिहार के किसानों के खाते में 100 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर, फटाफट चेक करें बैलेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >