छपरा में घायल बीडीओ के समर्थन में जंदाहा बीडीओ ने बांह पर बांधी काली पट्टी, सुरक्षा को लेकर उठाई मांग

छपरा में बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जंदाहा बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया.

Hajipur News: नीट प्रोटेस्ट के दौरान छपरा में विधि व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात दो बीडीओ के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर मंगलवार को जंदाहा बीडीओ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया.

घायल बीडीओ के समर्थन में जताया विरोध

ग्रामीण विकास सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जंदाहा बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि छपरा में विधि व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान छपरा सदर बीडीओ दृष्टि पाठक और रिविलगंज बीडीओ रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण क्षेत्र में बिना पर्याप्त योजना और सुरक्षा व्यवस्था के पदाधिकारियों को ड्यूटी पर भेजे जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. इस घटना से दोनों पदाधिकारी और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से मांग

बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए सोमवार से राज्य के सभी बीडीओ अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन करते हुए बांह पर काली पट्टी धारण कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य सरकार घायल बीडीओ के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक सहयोग, उपचार की व्यवस्था और पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा.

सुरक्षित माहौल में काम करने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ राज्य सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उन्हें सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाना जरूरी है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर जल्द आवश्यक निर्णय लेगी, ताकि बीडीओ समेत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >