ट्रक व ऑटो की टक्कर में एक दर्जन लोग हुए जख्मी

जीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय के बाजार के समीप बुधवार की देर शाम एक ऑटो आ्रैर ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार एक दर्जन लोग जख्मी हो गए

हाजीपुर. हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय के बाजार के समीप बुधवार की देर शाम एक ऑटो आ्रैर ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के है. हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर में एक शादी समारोह में शामिल होने ऑटो से हाजीपुर आ रहे थे. इसी दौरान सराय बाजार के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी ऑटो आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

सड़क हादसे में ये लोग हुए घायल:

आदित्य कुमार, आनंद कुमार, राजीव कुमार, किशन साह, कैलाश साह, सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >