बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर चौक के पास से बिदुपुर थाने की पुलिस और पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पकड़ा गया आरोपित आयुष कुमार झा महनार थाना क्षेत्र के महनार टारा चौरी गांवका पुत्र है. एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि डीआइयू की टीम ने बिदुपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर चौक के पास कुछ लोग हथियार की खरीद बिक्री करने वाले है. सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडपीओ के नेतृत्व में बिदुपुर थानाध्यक्ष व डीआइयू की टीम चिह्नित जगह पर पहुंची. पुलिस को अचानक देख बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे. भाग रहे बाइक सवार का पीछा कर पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पकड़े गए बदमाश के पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस गिरफ्तार कर लिया गया.70 हजार में खरीदी गयी थी दो देसी पिस्टल: पकड़े गये बदमाश को थाना लाकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह दो देसी पिस्टल 70 हजार में खरीदा था. साथ में उसने हथियार तस्कर गिरोह अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा किया. पूछताछ के बाद पकड़े गये बदमाश के खिलाफ बिदुपुर थाने में मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस पकड़े गये आरोपित की निशानदेही पर हथियार तस्कर गिरोह के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.