hajipur news. 29-30 को होगा 29वां युवा महोत्सव

दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है

हाजीपुर. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 29 एवं 30 नवंबर को हाजीपुर मुख्यालय के नगर परिषद सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय युवा 2025 का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है. युवा उत्सव का मुख्य लक्ष्य वैशाली जिले के कलाकारों की प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है. इस प्रतियोगिता द्वारा चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. दो दिवसीय कार्यक्रमों में समूह लोक गायन, वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति, कविता लेखन, लोक गायन, कहानी लेखन, विधाओं की प्रतियोगिता लोक नृत्य विधा, चित्रकला विद्या, विज्ञान विषय के प्रतियोगिताओं द्वारा इनोवेशन ट्रैक के अंतर्गत विज्ञान एवं उनके नवाचार से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण आदि होगा. प्रतिभागियों के लिए विभाग द्वारा निर्धारित उम्र सीमा 15 वर्ष से 29 वर्ष है युवा उत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को अपना आवेदन जिला कला संस्कृति कार्यालय में जमा करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है. आवेदन का प्रारूप वैशाली जिले की फेसबुक पेज तथा जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में उपलब्ध है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए अपील की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >