hajipur news. होमगार्ड शारीरिक सक्षमता परीक्षा के चौथे दिन 143 अभ्यर्थी सफल

शुक्रवार को 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, इनमें 932 अभ्यर्थी सक्षमता जांच में शामिल हुए

हाजीपुर. बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवानों की शारीरिक सक्षमता जांच परीक्षा के चौथे दिन 143 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. शुक्रवार को 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, इनमें 932 अभ्यर्थी सक्षमता जांच में शामिल हुए. जानकारी देते हुए गृह रक्षा वाहिनी के वरीय जिला समादेष्टा प्रेम चन्द ने बताया कि सुबह सबसे पहले 16 सौ मीटर दौड़ कराई गई. इनमें 151 अभ्यर्थी सफल हुए. इसके बाद लंबाई और सीने की माप में कुल 04 अभ्यर्थी असफल घोषित हुए. उंची कूद और लंबी कूद और गोला फेंक में कुल 147 अभ्यर्थी सफल रहे. फिर अंत में की गयी चिकित्सकीय जांच में कुल 04 अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किया गया. जबकि, सफल एवं असफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज एवं परीक्षा फल सील कर कोषागार में सुरक्षित कर दिया गया.

चार दिनों में 509 अभ्यर्थी शारीरिक सक्षमता में हुए सफल

बहाली के पहले दिन हुई जांच में कुल 70 तथा दूसरे दिन 149 तथा तीसरे दिन 147 अभ्यर्थी सफल हुए. चार दिनों में कुल मिला कर 509 अभ्यर्थी शारीरिक सक्षमता परीक्षा में सफल हो चुके हैं. सक्षमता जांच परीक्षण पुलिस केंद्र हाजीपुर में 13 जून तक लगातार आयोजित होगा. बहाली प्रक्रिया में कुल 26 हजार 130 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं. इनमें 4,465 महिलाएं भी शामिल हैं.

हर गतिविधि सीसीटीवी और जीपीएस की निगरानी में

बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। इसके अलावा वीडियोग्राफर भी तैनात किए गए हैं, जो मैदान में अभ्यर्थियों की प्रवेश से लेकर दौड़ तक की हर गतिविधि रिकॉर्ड कर रहे हैं। बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए आधुनिक तकनीक यथा आरएफआईडी तकनीक, लेज़र मेज़रमेंट का इस्तेमाल कर कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >