hajipur news. रिटायर शिक्षक के घर से 1.5 लाख नकद व 20 लाख के आभूषण की चोरी

नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में चोरों ने दिया घटना को अंजाम, गृहस्वामी गुलजारी प्रसाद सिंह ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मुहल्ले में शुक्रवार की रात एक रिटायर शिक्षक के घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोर घर में घुसे और आलमीरा में रखे डेढ़ लाख नगद व 20 लाख के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये. सुबह घर के लोग सो कर उठे देखा कि कमरे में रखा आलमीरा का ताला टूटा हुआ है. अलमारी में रखा डेढ़ लाख नगद व 20 लाख सोने के आभूषण गायब थे. गृहस्वामी ने घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. गुलजारी प्रसाद सिंह ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. गुलजारी प्रसाद ने बताया है कि रात में खाना खाकर घर के सभी लोग सोने चले गए थे. सुबह जब सो कर उठे तो देखा की बगल का कमरा अंदर से बंद था. कमरे में रखा अलमारी का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख नगद, 12 सोने की अंगुठी, आठ चेन, एक मंगलसूत्र, दस सेट झुमका, आठ टाॅप्स, पांच बाली सहित चांदी का सामान जो करीब 20 लाख के थे, चोर लेकर चले गये. गृहस्वामी से पूछताछ के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद आसपास के इलाके छानबीन की. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया की नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में चोरी की घटना की जानकारी मिली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >