Hajipur News: हाजीपुर में दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.
आज का कार्यक्रम
– जिले के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन.
– जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा
रविवार को सदर अस्पताल में इमरजेंसी
सुबह 8 बजे से 2 बजे – डॉ रतन प्रकाश, डॉ ज्योति
दोपहर 2 से रात 8 बजे – डॉ शशिधर कुमार , डॉ वाईएम आनंद
रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक – डॉ जीएस मिश्रा, डॉ ओबैदुर्रहमान
वीआईपी ड्यूटी – डॉ तरन्नुम
आज का दर्शन
– नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक खुला. सुबह की आरती सुबह 5 बजे और शाम की आरती शाम सात बजे.
