डोंगल नहीं मिलने से तीन पंचायतों का सरकारी काम ठप

शेखपुरा में राजस्व कर्मचारी का डोंगल चोरी होने से तीन पंचायतों में दाखिल-खारिज और अन्य सरकारी काम ठप हो गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

शेखपुरा. राजस्व कर्मचारी शंकर प्रसाद का डोंगल घटना के छह दिन बाद भी बरामद नहीं हो सका है, जिससे अरियरी अंचल के डीहा, विमान और सनैया पंचायतों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई राजस्व कार्य बाधित हैं. यह मामला 3 जुलाई को दाखिल-खारिज को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कर्मचारी के साथ मारपीट की, लैपटॉप क्षतिग्रस्त किया, दस्तावेज बिखेर दिए और डोंगल लेकर चले गए. अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान के निर्देश पर अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता की पहल पर अरियरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. शंकर प्रसाद ने बताया कि डोंगल नहीं मिलने से तीन पंचायतों के किसानों और आम लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने डोंगल के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है. पुलिस ने जल्द डोंगल बरामद कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >