गोपालगंज: मेला देखकर घर लौट रहे युवक की बाइक से आमने-सामने टक्कर, मौत

मांझा थाना क्षेत्र में बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में अन्य लोग घायल हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gopalganj News : धर्मपरसा बाजार से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसा शनिवार को मांझा थाना क्षेत्र में हुआ. मृतक की पहचान सनाह गांव निवासी रशिद आलम के रूप में हुई है.

सामने से आ रही बाइक से हुई जोरदार टक्कर

बताया जाता है कि रशिद आलम बाइक से मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रशिद आलम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में मृत घोषित

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रशिद आलम को मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये. रशिद आलम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

दूसरी बाइक सवार भी घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार लोगों को भी चोटें आयी हैं. उनका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >