गोपालगंज में करंट लगने से युवक की मौत, मोटर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में रविवार देर शाम बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वह घर में लगे इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत कर रहा था. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में रविवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वह घर में लगे इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत कर रहा था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पड़हरिया गांव निवासी था युवक

मृतक की पहचान पड़रिया गांव निवासी मेवालाल साह के पुत्र माधवनंद साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम वह घर में लगे इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए.

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गांव के लोगों ने बताया कि माधवनंद साह मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे. उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind choubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >