कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बनरहां बैकुंठपुर में बाजार से सब्जी लेकर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक के पिता की ओर से थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जगदंबा प्रसाद का पुत्र ललित पासवान बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रवींद्र यादव की दुकान के समीप पहले से घात लगाये अजय यादव सहित पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि अजय यादव ने पिस्टल से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपितों ने लात-घूंसे से मारपीट की. घटना के बाद जब युवक के परिजन जानकारी लेने पहुंचे, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गयी. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
