Gopalganj News : युवक ने अपने कमरे में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है. मृतक का नाम प्रिंस पांडेय है, जो सुभाष पांडेय का पुत्र था. घटना की वजह का पता नहीं चल सका है.

गोपालगंज. शनिवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है. मृतक का नाम प्रिंस पांडेय है, जो सुभाष पांडेय का पुत्र था. घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर गांव से लेकर सदर अस्पताल तक लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस के अनुसार मृतक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड किया है. पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुसाइड की वजह क्या रही. पुलिस ने मृतक के कमरे में भी जांच कर विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित किया है. नगर थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल और एफएसएल टीम की मदद लेकर जांच कर रही है. मृतक प्रिंस पांडेय पढ़ाई करने के साथ ही प्राइवेट जॉब भी करता था. किन-किन लोगों से फोन पर बातचीत करता था. सुसाइड करने से पहले आखिरी कॉल किसने किया, इन तमाम बिंदु पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >