जादोपुर बाजार में युवतियों से बदतमीजी पर बवाल, ग्रामीणों ने युवक को पीटा

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में शनिवार की शाम को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बाजार में आये एक युवक पर लड़कियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा.

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में शनिवार की शाम को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बाजार में आये एक युवक पर लड़कियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा. आरोपित युवक जादोपुर थाने के जादोपुर मौजे गांव के निवासी मैनुद्दीन मियां का पुत्र एजाज मियां है. जानकारी के अनुसार युवक द्वारा बार-बार अभद्र टिप्पणी और हरकतें किये जाने से बाजार में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भीड़ के चंगुल से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. मारपीट में युवक घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >