सहयोग शिविर में रिकॉर्ड निस्तारण: पहले ही दिन 777 में से 759 आवेदनों का समाधान

Gopalganj News : उचकागांव प्रखंड की तीन पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर समाधान के लिए आए.

उचकागांव (गोपालगंज) से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Gopalganj News :  गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय विशेष पंचायत सहयोग शिविर ने पहले ही दिन प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली की मिसाल पेश की. प्रखंड की तीन पंचायतों में आयोजित शिविर के दौरान प्राप्त 777 आवेदनों में से 759 का उसी दिन निष्पादन कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली.

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार प्रशांत के निर्देश पर पिछले एक माह से संबंधित पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं और आवेदन एकत्र किए जा रहे थे. इसका उद्देश्य शिविर के दौरान अधिकतम मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था.

तीन केंद्रों पर आयोजित हुआ शिविर

प्रशासन की ओर से उचकागांव पंचायत के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप, बैरिया दुर्ग पंचायत के लिए पंचायत सरकार भवन तथा सांखे खास पंचायत के लिए पंचायत भवन को शिविर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था। तीनों केंद्रों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

सांखे खास पंचायत से सबसे अधिक आवेदन

पहले दिन कुल 777 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अकेले सांखे खास पंचायत से 350 आवेदन शामिल थे. प्रशासनिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. केवल 18 आवेदन ही विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से लंबित रह गए.

अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

शिविर की व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लेने के लिए बीडीओ कुमार प्रशांत, अंचलाधिकारी (सीओ) विकेश कुमार तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) आलोक कुमार ने तीनों केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्राप्त, निष्पादित और लंबित मामलों का बारीकी से मिलान किया.

बुधवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा शिविर

बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि सहयोग शिविर के पहले दिन की सफलता उत्साहजनक रही है. उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निस्तारण तकनीकी कारणों से नहीं हो सका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन बुधवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रह जाए.

Also Read : बिहार में ऑनलाइन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सारण पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >