गोपालगंज : 28 महीने के कार्यकाल के बाद उचकागांव के बीडीओ कुमार प्रशांत को भावुक विदाई, जनप्रतिनिधियों ने की जमकर सराहना

Uchkagaon BDO Farewell : गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार प्रशांत को एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने उनके कार्यकाल की खूब सराहना की. इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदा किया गया.

Uchkagaon BDO Farewell : गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार प्रशांत को विदाई सह सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई. जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और विकास कार्यों को याद किया.

पंचायत भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन और सद्भावना मंडप में बीडीओ कुमार प्रशांत के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उनका स्थानांतरण पश्चिम चंपारण जिले के भीतहा प्रखंड में इसी पद पर होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी. कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू बाबू ने किया.

पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान बीडीओ कुमार प्रशांत तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आलोक कुमार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जनप्रतिनिधियों ने कार्यशैली की सराहना की

मुखिया प्रमोद सिंह, मोहम्मद नजीर आलम, संतोष गुप्ता और मोहम्मद असलम सहित कई वक्ताओं ने कहा कि कुमार प्रशांत ने लगभग 28 महीने के कार्यकाल में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एक परिवार की तरह साथ लेकर काम किया. उन्होंने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया.

भावुक हुए बीडीओ कुमार प्रशांत

विदाई समारोह के दौरान बीडीओ कुमार प्रशांत भी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि पूरे कार्यकाल में उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे अधिकारी हैं और सामने जनप्रतिनिधि. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आपसी संवाद और सहयोग का रास्ता अपनाया, जिससे विकास कार्यों को गति मिली.

बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में मुखिया सुरेंद्र राम, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, वीरेंद्र मांझी, प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने बीडीओ कुमार प्रशांत के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : गोपालगंज में स्कूल वैन ने 11 वर्षीय छात्र को 150 मीटर तक घसीटा, चालक फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >